सावन
झूले पींगें
सखियां,
बतियों में है
हरसा सावन .
तीज त्योहारी
गणगौरां,
मतियों में है
घर-सा सावन .
केर खेजड़ी
रोहिड़ा,
पत्तियों में है
सरसा सावन .
ज्वार बाजरी
मोठां,
दतियों में है
झर-सा सावन .
खेत ढाणी
चौबारा,
रतियों में है
बरसा सावन ..